1. ग्रहणी भाग है:
(A) मुख गुहा का
(B) आमाशय का
(C) बड़ी आंत का
(D) छोटी आंत का
2. मनुष्य में नासिका छिद्र, लैरिक्स, ट्रैकिया तथा फेफड़ा मिलकर बनता है:
(A) उत्सर्जन तंत्र
(B) जनन तंत्र
(C) पाचन तंत्र
(D) श्वसन तंत्र
3. पादप में जाइलम उत्तरदायी है
(A) ऑक्सीजन का संचालन
(B) एमीनो अम्ल संवहन
(C) जल संवहन
(D) भोजन संवहन
4. निम्नलिखित में से कौन रक्त का थक्का जमने के लिए उत्तरदायी है?
(A) रक्त बिंबाणु
(B) श्वेत रक्त कोशिका
(C) लाल रक्त कोशिका
(D) इनमें से कोई नहीं
5. सजीव जीवधारियों द्वारा किस प्रकार की नाइट्रोजनी पदार्थ का उत्सर्जन होता है?
(A) यूरिया
(B) अमोनिया
(C) यूरिक अम्ल
(D) इनमें से सभी
6. रुधिर चाप नियंत्रित होता है:
(A) वृषण द्वारा
(B) थाइमस द्वारा
(C) थायराइड द्वारा
(D) एड्रिनल द्वारा
7. कौन-सी बीमारी श्वसन तंत्र से संबंधित है?
(A) मधुमेह
(B) मलेरिया
(C) निमोनिया
(D) डायरिया
8. मानव शरीर में सबसे लम्बी कोशिका कौन-सी है?
(A) मांसपेशियाँ
(B) तंत्रिका कोशिका
(C) रक्त कोशिका
(D) हृदय कोशिका
9. मुख गुहा में आहार का कौन-सा भाग का पाचन होता है?
(A) कार्बोहाइड्रेट
(B) प्रोटीन
(C) वसा
(D) न्यूक्लिक अम्ल
10. वृक्क सहायता प्रदान करता है:
(A) श्वसन में(B) जनन में
(C) उत्सर्जन में
(D) पाचन में
11. प्रकाश संश्लेषण होता है:
(A) सुबह-शाम
(B) केवल दिन में
(C) दिन-रात
(D) केवल रात में
12. निम्न में सबसे तेज हृदय धड़कन किसका होता है?
(A) हाथी(B) आदमी
(C) चूहा
(D) व्हेल
13. कोशिकीय ईंधन निम्न में से कौन है?
(A) प्रोटीन
(B) ग्लूकोज
(C) वसा
(D) इनमें से कोई नहीं
14. ATP में फॉस्फेट की संख्या कितनी होती है?
(A) एक
(B) दो
(C) तीन
(D) चार
15. निम्नलिखित में कौन मनुष्य का एक उत्सर्जी अंग नहीं है?
(A) फेफड़ा
(B) वृक्क
(C) अग्न्याशय
(D) त्वचा
16. सबसे छोटी अंत:स्रावी ग्रंथि है:
(A) एड्रिनल
(B) थायराइड
(C) पीनियल
(D) इनमें से कोई नहीं
17. पौधों के वायवीय भागों से जल का स्टोमाटा द्वारा वाष्प के रूप में निष्कासन कहलाता है:
(A) परासरण
(B) वाष्पोत्सर्जन
(C) उत्सर्जन
(D) विसरण
18. क्रमाकुंचन गति पाई जाती है:
(A) कोलन में
(B) ग्रासनली में
(C) अग्न्याशय में
(D) छोटी आंत में
19. खुला परिवहन तंत्र पाया जाता है:
(A) कबूतर में
(B) तितली में
(C) मनुष्य में
(D) बिल्ली में
20. रक्त में ऑक्सीजन का वाहक है:
(A) वसा
(B) हॉर्मोन
(C) हीमोग्लोबिन
(D) कार्बोहाइड्रेट
21. प्रकाश संश्लेषण के लिए दृश्य-प्रकाश स्पेक्ट्रम का सबसे प्रभावी रंग है:
(A) लाल
(B) नीला
(C) पीला
(D) हरा
22. स्वस्थ व्यक्ति का सिस्टोलिक रक्तचाप होता है:
(A) 140 mm Hg
(B) 120 mm Hg
(C) 100 mm Hg
(D) 80 mm Hg
23. मछली में श्वसन होता है:
(A) मुँह द्वारा
(B) गिल्स द्वारा
(C) नाक द्वारा
(D) फेफड़ा द्वारा
24. वृक्क की संरचनात्मक एवं क्रियात्मक इकाई को कहते हैं:
(A) मूत्राशय
(B) ग्लोमेरुलस
(C) बोमैन संपुट
(D) नेफ्रॉन
25. पित्त रस का स्राव होता है:
(A) छोटी आंत द्वारा
(B) यकृत द्वारा
(C) अग्न्याशय द्वारा
(D) ग्रहणी द्वारा
26. गोबरछत्ता है:
(A) एक मृतजीवी
(B) एक परजीवी
(C) एक स्वपोषी
(D) एक शैवाल
27. कवक में पोषण की कौन-सी विधि है?
(A) स्वपोषी
(B) समभोजी
(C) मृतजीवी
(D) इनमें से कोई नहीं
28. दूध से दही बनने में निम्नांकित में से कौन-सी अभिक्रिया होती है?
(A) अपघटन
(B) किण्वन
(C) उत्सर्जन
(D) प्रकाश संश्लेषण
29. क्लोरोफिल वर्णक का रंग होता है:
(A) काला
(B) पीला
(C) नीला
(D) हरा
30. दाँत का कठोरतम भाग है:
(A) डेंटाइन
(B) इनामेल
(C) मज्जा गुहा
(D) केनाइन
31. निम्नलिखित में से किससे रंध्र के छिद्र घिरे रहते हैं?
(A) क्यूटिकल से
(B) गार्ड कोशिका से
(C) वात रंध्रों से
(D) इनमें से कोई नहीं
32. निम्न में से किस रंग की प्रकाश किरण प्रकाश संश्लेषण के लिए सबसे ज्यादा प्रभावी है?
(A) हरा
(B) नीला
(C) पीला
(D) लाल
33. स्टार्च की उपस्थिति की जाँच के लिए किस विलयन का उपयोग होता है?
(A) आयोडीन
(B) सैफ्रेनीन
(C) इओसीन
(D) मेथिलीन ब्लू
34. प्रकाश संश्लेषण की दर निम्न में से किन कारकों पर निर्भर करती है?
(A) प्रकाश के गुण पर
(B) प्रकाश की मात्रा पर
(C) (A) और (B) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
35. रंध्र मुख्यत: पाये जाते हैं:
(A) जड़ों पर
(B) पत्तियों पर
(C) तना पर
(D) इनमें से कोई नहीं
36. कृमिरूप परिशेषिका किसका हिस्सा है?
(A) आहार नाल
(B) तंत्रिका तंत्र
(C) वाहिकीय तंत्र
(D) प्रजनन तंत्र
37. प्रकाश संश्लेषण की प्रकाश अभिक्रिया होती है:
(A) क्लोरोप्लास्ट के स्ट्रोमा में
(B) क्लोरोप्लास्ट के ग्राना में
(C) कोशिका द्रव्य में
(D) माइटोकॉन्ड्रिया में
38. कौन-सी गैस श्वसन क्रिया में मुक्त होती है?
(A) O2
(B) SO2
(C) NO2
(D) CO2
39. ग्लूकोस के पूर्ण ऑक्सीकरण से क्या मुक्त होता है?
(A) सिर्फ CO2
(B) सिर्फ ऊर्जा
(C) सिर्फ H2O
(D) इनमें से सभी
40. ए०टी०पी० (ATP) का विस्तारित रूप है:
(A) एडिनिन थाइमिन फॉस्फेट
(B) एडिनिन ट्राईफॉस्फेट
(C) एडिनोसिन ट्राईफॉस्फेट
(D) एडिनिन थाइमिन डाईफॉस्फेट
41. रंध्र का मुख्य कार्य है:
(A) प्रकाश संश्लेषण
(B) गैसों का विनिमय एवं वाष्पोत्सर्जन
(C) पोषण
(D) भोजन का परिवहन
42. मानव हृदय में कितने कोष्ठक पाये जाते हैं?
(A) 1
(B) 2
(C) 3
(D) 4
43. रक्त का लाल रंग निम्नांकित में से किस प्रोटीन की उपस्थिति के कारण होता है?
(A) हेपारीन
(B) हीमोग्लोबिन
(C) थोम्बिन
(D) फाइब्रीनोजेन
44. कोशिका झिल्ली किस प्रकार की झिल्ली है?
(A) पारगम्य
(B) अपारगम्य
(C) अर्ध-पारगम्य
(D) इनमें से कोई नहीं
45. रक्तचाप मापने के उपकरण को कहते हैं:
(A) स्टेथोस्कोप
(B) लैक्टोमीटर
(C) ऐमीटर
(D) स्फिग्मोमैनोमीटर
46. लसिका का रंग होता है:
(A) हरा
(B) लाल
(C) हल्का नीला
(D) हल्का पीला
47. ऑक्सीजन के परिवहन के लिए जिम्मेदार रक्त का घटक है:
(A) RBC
(B) WBC
(C) रक्त पट्टिकाणु
(D) इनमें से सभी
48. मूत्र का पीला रंग किस वर्णक के कारण होता है?
(A) क्रोमोप्लास्ट
(B) यूरोक्रोम
(C) क्लोरोप्लास्ट
(D) ल्यूकोप्लास्ट
49. पौधों के उत्सर्जी पदार्थ हैं:
(A) टैनिन
(B) गोंद
(C) रेजिन
(D) इनमें से सभी
50. डायलेसिस मशीन द्वारा रक्त का शुद्धिकरण की प्रक्रिया कहलाती है:
A) डायलाइसेट
(B) डायलाइजर
(C) सेलोफेन
(D) हीमोडायलेसिस
51. गुर्दे में उत्पादित मूत्र अस्थायी रूप से संग्रहित होता है:
(A) मूत्रमार्ग में
(B) मूत्रवाहिनी में
(C) वृक्क अणु में
(D) मूत्राशय में
52. जीवन की एक महत्त्वपूर्ण विशेषता है:
(A) अणु की गति
(B) वृद्धि
(C) संघ
(D) समन्वय
53. स्वपोषी पोषण होता है:
(A) पौधों में
(B) कवक में
(C) कुछ प्रोटिस्टा और प्रोकैरियोट्स में
(D) (A) और (C) दोनों
54. प्रकाश संश्लेषण होता है:
(A) दिन में
(B) रात में
(C) दिन और रात दोनों में
(D) इनमें से कोई नहीं
55. मृतोपजीवी का उदाहरण है:
(A) अमीबा
(B) गोबरछत्ता
(C) उड़हुल
(D) अमरबेल
56. पौधों में प्रकाश संश्लेषण का स्थान है:
(A) माइटोकॉन्ड्रिया
(B) क्लोरोप्लास्ट
(C) ल्यूकोप्लास्ट
(D) इनमें से कोई नहीं
57. परिशेषिका हिस्सा है:
(A) आहार नाल का
(B) तंत्रिका तंत्र का
(C) संवहन तंत्र का
(D) जनन तंत्र का
58. किस प्रकार के श्वसन से अधिक ऊर्जा मुक्त होती है?
(A) वायवीय
(B) अवायवीय
(C) (A) एवं (B) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
59. ग्लाइकोलाइसिस होता है:
(A) माइटोकॉन्ड्रिया में
(B) कोशिका द्रव्य में
(C) गॉल्जी कॉम्प्लेक्स
(D) क्लोरोप्लास्ट में
60. किस पौधे में रंध्र अनुपस्थित रहते हैं?
(A) आम
(B) हाइड्रिला
(C) नागफनी
(D) कनेर
61. किण्वन क्रिया पायी जाती है:
(A) अमीबा में
(B) यीस्ट में
(C) हाइड्रिला में
(D) इनमें से कोई नहीं
62. ट्रैकिया किस जीव का श्वसन अंग है?
(A) हाइड्रा
(B) स्टारफिश
(C) कॉकरोच
(D) पाइला
63. पौधों में गैसों का आदान-प्रदान किसके द्वारा होता है?
(A) रंध्र
(B) जड़
(C) तना
(D) टहनी
64. गार्ड कोशिका की कौन-सी भित्ति मोटी होती है?
(A) भीतरी
(B) बाहरी
(C) पार्श्व
(D) इनमें से सभी
65. पौधे में उत्सर्जी पदार्थ है:
(A) गोंद
(B) टैनिन
(C) रेजिन
(D) इनमें से सभी
66. निम्न में से कौन हेटेरोक्राइन ग्रंथि है?
(A) पिट्यूटरी ग्रंथि
(B) यकृत
(C) वृषण
(D) थायराइड ग्रंथि
67. मानव मूत्र में यूरिया की प्रतिशत मात्रा होती है:
(A) 96%
(B) 60%
(C) 2%
(D) इनमें से कोई नहीं
68. 'न्यूक्लियस' शब्द किनके द्वारा दी गई है?
(A) रॉबर्ट ब्राउन
(B) रॉबर्ट हुक
(C) पालाड
(D) विचाड
69. पौधे में भोजन किस रूप में जमा होता है?
(A) ग्लूकोज
(B) प्रोटीन
(C) स्टार्च
(D) फैटी एसिड
70. पौधों और पशुओं की कोशिकाओं का वैज्ञानिक अध्ययन क्या कहलाता है?
(A) आनुवंशिकी
(B) कोशिका विज्ञान
(C) साइटोजेनेटिक्स
(D) उत्तक विज्ञान
71. निम्नांकित में कौन 'ट्रिप्सिन' एंजाइम का कार्य है?
(A) वसा का पाचन
(B) कार्बोहाइड्रेट का पाचन
(C) प्रोटीन का पाचन
(D) इनमें से सभी
72. निम्न में स्वपोषी कौन है?
(A) हरे पौधे
(B) मछली
(C) वसा
(D) न्यूक्लिक अम्ल
73. श्वसन के अंतिम उत्पाद है:
(A) CO2 और H2O
(B) CO2 और ऊर्जा
(C) H2O + ऊर्जा
(D) CO2, H2O + ऊर्जा
74. पौधे में श्वसन होता है:
(A) जड़ में
(B) पत्तियों में
(C) तना में
(D) इनमें से सभी
75. चालनी नलिकाएँ पाई जाती है:
(A) जंतुओं में
(B) जाइलम में
(C) फ्लोएम में
(D) एककोशिकीय पौधों में
76. R.B.C. की जीवन अवधि होती है:
(A) 120 दिन
(B) 180 दिन
(C) 80 दिन
(D) 220 दिन
77. निम्नलिखित में कौन-सा संवहन ऊतक है?
(A) एपिडर्मिस
(B) फ्लोएम
(C) जाइलम
(D) (B) एवं (C) दोनों
78. रक्त क्या है?
(A) ऊतक
(B) कोशिका
(C) पदार्थ
(D) इनमें से कोई नहीं
79. मानव हृदय घिरा हुआ है:
(A) पेरिकार्डियम से
(B) जाइलम से
(C) फ्लोएम से
(D) प्लाज्मा से
80. मनुष्य में श्वेत रक्त कोशिकाओं की जीवन अवधि कितनी होती है?
(A) 12 से 20 दिन
(B) 2 से 3 महीना
(C) 20 से 30 दिन
(D) 4 महीना से अधिक
81. किस जीव में हीमोग्लोबिन नहीं होता है?
(A) पक्षी
(B) मक्खी
(C) मनुष्य
(D) इनमें से कोई नहीं
82. हीमोग्लोबिन की कमी से कौन-सा रोग होता है?
(A) मधुमेह(B) पीलिया
(C) एनीमिया
(D) डायरिया
83. ऑक्सीजन का वाहक कौन है?
(A) WBC
(B) लसीका
(C) RBC
(D) इनमें से कोई नहीं
84. प्रोटोजोआ उत्सर्जी पदार्थों का निष्कासन कैसे करता है?
(A) परासरण द्वारा
(B) विसरण द्वारा
(C) अवसोषण द्वारा
(D) निष्कासन द्वारा
85. मानव गुर्दे का आकार होता है:
(A) गोलाकार
(B) आयताकार
(C) सेम के बीज का आकार
(D) इनमें से कोई नहीं
86. किसकी उपस्थिति के कारण पौधे का रंग हरा होता है?
(A) क्लोरोफिल
(B) ल्यूडकोप्लास्ट
(C) फाइटोक्रोम
(D) इनमें से कोई नहीं
87. हाइड्रा में क्या पाया जाता है?
(A) मस्तिष्क
(B) तंत्रिका
(C) मुख
(D) स्पर्शक
88. ग्लूकोज का रासायनिक सूत्र निम्नलिखित में कौन है?
(A) C2H5OH
(B) C6H6O6
(C) C6H12O6
(D) C6H6
89. अमीबा में अधिकांश पोषण कैसा होता है?
(A) शाकाहारी
(B) अंतर्ग्रहण
(C) सर्वाहारी
(D) स्वपोषी
90. प्रकाश संश्लेषण की क्रिया होती है:
(A) कवकों में
(B) जंतुओं में
(C) हरे पौधों में
(D) परजीवियों में
91. तिलचट्टा में कितने जोड़े श्वास रंध्र पाये जाते हैं?
(A) 2
(B) 8
(C) 10
(D) 6
92. स्टोमाटा के खुलने और बंद होने की क्रिया को कौन नियंत्रित करता है?
(A) द्वार कोशिकाएँ
(B) सहचर कोशिकाएँ
(C) चालनी नलिकाएँ
(D) मूल रोम
93. फ्लोएम ऊतकों द्वारा कार्बोहाइड्रेट का परिवहन होता है?
(A) ग्लूकोज के रूप में
(B) फ्रक्टोज के रूप में
(C) लैक्टोज के रूप में
(D) सुक्रोज के रूप में
94. मानव का प्रमुख उत्सर्जी अंग निम्नांकित में कौन है?
(A) वृक्क
(B) रक्त
(C) स्वेद ग्रंथि
(D) अग्न्याशय
95. मनुष्य में वृक्क निम्न में से किससे संबंधित है?
(A) पोषण
(B) श्वसन
(C) परिवहन
(D) उत्सर्जन
96. निम्नांकित में कौन मलेरिया परजीवी है?
(A) प्लाज्मोडियम
(B) लीशमैनिया
(C) प्रोटोजोआ
(D) इनमें से कोई नहीं
97. पित्त रस कहाँ से स्रावित होता है-
(A) अग्न्याशय से
(B) यकृत से
(C) छोटी आंत से
(D) इनमें से कोई नहीं
98. स्वपोषी पोषण के लिए आवश्यक है–
(A) पर्णहरित
(B) सूर्य–प्रकाश
(C) कार्बन डाइऑक्साइड
(D) इनमें से सभी
99. सामान्य अनुशिथिलन रक्त दाब होता है-
(A) 80 mm
(B) 100 mm
(C) 120 mm
(D) 130 mm100.
100. रुधिर का कौन-सा अवयव रक्त स्राव को रोकने में मदद करता है?
(A) लसीका
(B) प्लाज्मा
(C) प्लेटलेट्स
(D) इनमें से कोई नहीं
101. निम्न में से कौन बौने पौधे को दर्शाता है?
(A) Tt
(B) tT
(C) tt
(D) TT
102. निम्न में से कौन एक उभयलिंगी जंतु है?
(A) केंचुआ
(B) कुत्ता
(C) बिल्ली
(D) बकरी
103. पादप में जाइलम उत्तरदायी है-
(A) जल का वहन
(B) भोजन का पाचन
(C) अमीनो अम्ल का वहन
(D) ऑक्सीजन का वहन
104. निम्नलिखित में किसे कोशिका का 'ऊर्जा मुद्रा' के रूप में जाना जाता है?
(A) ADP
(B) ATP
(C) DTP
(D) PDP
105. पत्तियों में गैसों का आदान-प्रदान कहाँ होता है?
(A) शिरा
(B) रंध्र
(C) मध्यशिरा
(D) इनमें से कोई नहीं
106. हृदय से रक्त (रुधिर) को सम्पूर्ण शरीर में पंप किया जाता है-
(A) फेफड़ों द्वारा
(B) निलय द्वारा
(C) आलिंदों द्वारा
(D) इनमें सभी
107. रक्त का कौन-से अवयव घायल स्थान से रक्त स्राव के मार्ग को रक्त का थक्का बनाकर अवरुद्ध करता है?
(A) लाल रक्त कोशिकाएँ (RBC)
(B) श्वेत रक्त कोशिकाएँ (WBC)
(C) प्लेटलेट्स
(D) लसीका
108. मंड परीक्षण के लिए हरी पत्ती पर आयोडीन डालने से पहले पत्ती को एल्कोहॉल में उबाला जाता है-
(A) मंड को घोलने के लिए
(B) क्लोरोफिल को घोलने के लिए
(C) इनमें सभी के लिए
(D) पत्ती को मुलायम करने के लिए
109. जिबेरेलिन है-
(A) हॉर्मोन
(B) वसा
(C) एन्जाइम
(D) कार्बोहाइड्रेट
110. पादप में फ्लोएम उत्तरदायी है-
(A) जल संवहन
(B) भोजन संवहन
(C) एमिनो अम्ल संवहन
(D) ऑक्सीजन का वहन
111. रक्त का थक्का बनाने में सहायक होता है-
(A) लाल रक्त कोशिका
(B) श्वेत रक्त कोशिका
(C) रक्त बिंबाणु
(D) इनमें कोई नहीं
112. एक कोशिकीय शैवाल में जल का परिवहन ........... द्वारा होता है।
(A) परासरण
(B) विसरण
(C) अवशोषण
(D) रसारोहण
113. एक वयस्क मनुष्य के कितने दाँत होते हैं?
(A) 28
(B) 30
(C) 32
(D) 34
114. क्लोरोफिल वर्णक का रंग है-
(A) हरा
(B) नीला
(C) लाल
(D) सफेद
115. अपघटक का उदाहरण है-
(A) कवक
(B) बाघ
(C) बकरी
(D) हरे पौधे
116. श्वसन किस प्रकार की रासायनिक अभिक्रिया है?
(A) उपचयन
(B) संयोजन
(C) ऊष्माक्षेपी
(D) ऊष्माशोषी
117. कूटपाद किसमें पाया जाता है?
(A) पैरामिशियम
(B) युग्लीना
(C) अमीबा
(D) इनमें से कोई नहीं
118. इन्सुलिन की कमी से होता है :
(A) घेघा
(B) बौनापन
(C) मधुमेह
(D) इनमें से कोई नहीं
119. ऑक्सीजन है:
(A) एक हॉर्मोन
(B) वसा
(C) एंजाइम
(D) कार्बोहाइड्रेट
120. स्वपोषी पोषण के लिए आवश्यक है :
(A) CO2
(B) क्लोरोफिल
(C) सौर-प्रकाश
(D) इनमें से सभी
121. मनुष्य के शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि है :
(A) लीवर
(B) अग्न्याशय
(C) अण्डाशय
(D) एड्रीनल
122. शक्ति का SI मात्रक होता है–
(A) जूल
(B) किलोवाट घंटा
(C) किलोवाट
(D) वाट
123. भोजन का पचना किस प्रकार की अभिक्रिया है—
(A) उपचयन
(B) संयोजन
(C) अपचयन
(D) विस्थापन
124. खुला परिसंचरण तंत्र किसमें पाया जाता है?
(A) मनुष्य में
(B) कॉकरोच में
(C) घोड़ा में
(D) ऊँट में
125. इथाइल ऐल्कोहॉल किस प्रकार के श्वसन में बनता है?
(A) वायवीय
(B) अवायवीय
(C) (A) और (B) दोनों
(D) इनमें से कोई नहीं
126. ग्वाइटर अथवा घेघा पनपता है :
(A) चीनी की कमी से
(B) आयोडीन की कमी से
(C) रक्त की कमी से
(D) मोटापा से
127. मानव में डायलिसिस थैली है :
(A) नेफ्रॉन
(B) न्यूरॉन
(C) माइटोकॉन्ड्रिया
(D) इनमें से कोई नहीं
128. रक्त में आयरन की कमी से होनेवाला एक रोग है :
(A) टी०बी०
(B) मधुमेह
(C) एनीमिया
(D) उच्च रक्त चाप
129. प्रकाश की संश्लेषण-क्रिया में ऑक्सीजन बाहर निकालता है :
(A) जल से
(B) CO2 से
(C) ग्लूकोज से
(D) डिक्टियोजोम से
130. मैग्नेशियम पाया जाता है :
(A) क्लोरोफिल में
(B) लाल रक्तकण में
(C) वर्णी लवक में
(D) श्वेत रक्तकण में
131. पायरुवेट के विखण्डन में कार्बनडाइऑक्साइड, जल तथा ऊर्जा देता है और यह क्रिया होती है :
(A) कोशिकाद्रव्य में
(B) माइटोकॉन्ड्रिया में
(C) हरितलवक में
(D) केन्द्रक में
132. मनुष्य में वृक्क एक तंत्र का भाग है, जो सम्बन्धित है :
(A) पोषण से
(B) श्वसन से
(C) उत्सर्जन से
(D) परिवहन से
133. पौधों में श्वसन-क्रिया के अन्तर्गत ADP के टूटने से कितनी ऊर्जा मुक्त होती है?
(A) 30.5 kJ / mol
(B) 305 kJ / mol
(C) 3.5 kJ / mol
(D) इनमें से कोई नहीं
134. मानव–हृदय का औसत प्रकुंचन दाब है लगभग :
(A) 120 mmHg
(B) 150 mmHg
(C) 90 mmHg
(D) इनमें से कोई नहीं
135. पौधों में वाष्पोत्सर्जन किस भाग में होता है?
(A) जड़
(B) तना
(C) पत्ता
(D) फूल
136. कृत्रिम वृक्क किन अपशिष्ट उत्पादों को रुधिर से अपोहन द्वारा पृथक् करता है?
(A) नाइट्रोजन
(B) कार्बन
(C) ऑक्सीजन
(D) इनमें से सभी
137. डेंगू उत्पन्न करनेवाले मच्छर किस तरह के जल में उत्पन्न होते हैं?
(A) खारा जल में
(B) शुद्ध जल में
(C) गंदा जल में
(D) इनमें से कोई नहीं
138. प्रकाशसंश्लेषण द्वारा किसकी प्राप्ति होती है?
(A) वसा
(B) प्रोटीन
(C) ग्लूकोज
(D) प्रकाश
139. मलेरिया उत्पन्न करनेवाला मच्छर (मादा एनोफेलीज) किस तरह के जल में उत्पन्न होता है?
(A) साफ जल
(B) गंदा जल
(C) मीठा जल
(D) इनमें से सभी
140. आहार नाल का सबसे लम्बा भाग है-
(A) आमाशय
(B) छोटी आंत
(C) ग्रासनली
(D) बड़ी आंत
