प्रकाश का परावर्तन तथा अपवर्तन VVI MCQs For 2027 Examination

1. निम्नलिखित में कौन लेंस की क्षमता का मात्रक है?
(A) डाइआप्टर

(B) वाट

(C) अर्ग

(D) जूल

2. हजामत के लिए किस दर्पण का उपयोग होता है?

(A) अवतल दर्पण

(B) समतल दर्पण

(C) उत्तल दर्पण

(D) इनमें से कोई नहीं

3. किसी वस्तु का अवतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिंब आभासी, सीधा तथा वस्तु से बड़ा पाया गया, तो वस्तु की स्थिति कहाँ होनी चाहिए?

(A) वक्रता केन्द्र से बाहर

(B) मुख्य फोकस तथा वक्रता केन्द्र के बीच

(C) वक्रता-केन्द्र पर

(D) दर्पण के ध्रुव तथा मुख्य फोकस के बीच

4. अवतल लेंस द्वारा प्राप्त प्रतिबिंब होता है

(A) छोटा

(B) सीधा

(C) आभासी

(D) इनमें से सभी

5. फोकस दूरी $20\text{ cm}$ के अवतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या होगी

(A) $15\text{ cm}$

(B) $10\text{ cm}$

(C) $40\text{ cm}$

(D) $60\text{ cm}$

6. उत्तल दर्पण में आवर्धन का महत्तम मान है

(A) $2$

(B) $1$

(C) $\frac{1}{2}$

(D) अनंत

7. आँख-नाक-गला के चिकित्सक द्वारा उपयोग में लाया जाने वाला दर्पण है

(A) उत्तल दर्पण

(B) अवतल दर्पण

(C) समतल दर्पण

(D) इनमें से कोई नहीं

Page 2 (प्रश्न 8 से 15)

8. फोकस दूरी $10\text{ cm}$ के अवतल दर्पण द्वारा उत्पन्न आवर्धन धनात्मक होगा यदि वस्तु दूरी का मान है

(A) $10\text{ cm}$ से अधिक

(B) $20\text{ cm}$ से अधिक

(C) $10\text{ cm}$ से कम

(D) इनमें से कोई नहीं

9. फोकस से ध्रुव की ओर आने पर अवतल दर्पण में आवर्धन का मान—

(A) बढ़ता है

(B) घटता है

(C) अचर रहता है

(D) इनमें से कोई नहीं

10. एक अवतल दर्पण के प्रधान अक्ष पर चलती चींटी का प्रतिबिम्ब सीधा है तथा बढ़ता जा रहा है। चींटी की गति की दिशा है

(A) फोकस से वक्रता केन्द्र की ओर

(B) फोकस से ध्रुव की ओर

(C) ध्रुव से फोकस की ओर

(D) इनमें से कोई नहीं

11. यदि किसी बिम्ब का प्रतिबिम्ब का आवर्धन ऋणात्मक है, तो उस प्रतिबिम्ब की प्रकृति क्या होगी?

(A) वास्तविक और सीधा

(B) आभासी और सीधा

(C) आभासी और उल्टा

(D) वास्तविक और उल्टा

12. प्रकाश के परावर्तन के कितने नियम हैं?

(A) 1

(B) 2

(C) 3

(D) 4

13. एक प्रकाश किरण एक समतल दर्पण पर लम्बवत आपतित होती है। परावर्तन कोण का मान होगा

(A) $135^\circ$

(B) $90^\circ$

(C) $45^\circ$

(D) $0^\circ$

14. वायु में अभिसारी लेंस है

(A) काँच का अवतल लेंस

(B) काँच का समतलावतल लेंस

(C) काँच का उत्तल लेंस

(D) इनमें से कोई नहीं

15. यदि अवतल दर्पण का निचला आधा भाग टूट जाए, तो प्रतिबिंब

(A) सीधा बनेगा

(B) आधा बनेगा

(C) कम तीव्र बनेगा

(D) इनमें से कोई नहीं

Page 3 (प्रश्न 16 से 32)

16. एक अभिसारी किरण पुंज समतल दर्पण पर आपतित होती है। परावर्तित किरण पुंज होगा

(A) अपसारी

(B) अभिसारी

(C) समांतर

(D) इनमें से कोई नहीं

17. समतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिंब होता है

(A) वास्तविक

(B) काल्पनिक

(C) (A) और (B) दोनों

(D) इनमें से कोई नहीं

18. किसी समतल दर्पण द्वारा आवर्धन होता है

(A) $+1$

(B) $-1$

(C) शून्य

(D) इनमें से कोई नहीं

19. किसी दर्पण की फोकस दूरी, चिह्नों की परिपाटी के अनुसार, ऋणात्मक मानी जाती है?

(A) समतल दर्पण

(B) अवतल दर्पण

(C) उत्तल दर्पण

(D) इनमें से कोई नहीं

20. अवतल दर्पण में आवर्धित काल्पनिक प्रतिबिम्ब बनाने के लिए वस्तु को कहाँ रखा जाता है?

(A) फोकस और ध्रुव के बीच

(B) वक्रता केंद्र से परे

(C) फोकस पर

(D) वक्रता केंद्र और फोकस के बीच

21. किसी गोलीय दर्पण की फोकस दूरी $+20\text{ cm}$ है। यह गोलीय दर्पण किस प्रकार का है?

(A) अवतल

(B) उत्तल

(C) (A) और (B) दोनों

(D) इनमें से कोई नहीं

22. निम्नलिखित में से दर्पण सूत्र कौन है?

(A) $\frac{1}{f} = \frac{1}{v} – \frac{1}{u}$

(B) $\frac{1}{f} = \frac{1}{v} + \frac{1}{u}$

(C) $\frac{1}{f} = \frac{1}{u} – \frac{1}{v}$

(D) इनमें से कोई नहीं

23. निम्नलिखित में से किस दर्पण द्वारा किसी वस्तु का आभासी प्रतिबिम्ब मिल सकता है?

(A) समतल दर्पण से

(B) उत्तल दर्पण से

(C) अवतल दर्पण से

(D) इनमें से सभी

24. प्रकाश के अपवर्तन के कितने नियम हैं?

(A) 1

(B) 2

(C) 3

(D) 4

25. किसी माध्यम के अपवर्तनांक का मान क्या होता है?

(A) $\frac{\sin i}{\sin r}$

(B) $\frac{\sin r}{\sin i}$

(C) $\sin i + \sin r$

(D) $\sin i \times \sin r$

26. लेंस की क्षमता का S.I. मात्रक क्या है?

(A) $\text{cm}^{-1}$

(B) $\text{m}$

(C) $\text{cm}$

(D) डायोप्टर

27. अवतल लेंस में आवर्धन ($m$) बराबर होता है

(A) $uv$

(B) $\frac{u}{v}$

(C) $\frac{v}{u}$

(D) $u + v$

28. हीरे का अपवर्तनांक कितना है?

(A) $1.42$

(B) $1.32$

(C) $2.24$

(D) $2.42$

29. निम्नलिखित में से किस लेंस को अपसारी लेंस कहते हैं?

(A) अवतल लेंस

(B) उत्तल लेंस

(C) उत्तल लेंस एवं अवतल लेंस

(D) बाइफोकल लेंस

30. विरल माध्यम से सघन माध्यम में जाती हुई किरण मुड़ जाती है

(A) अभिलंब की ओर

(B) अभिलंब से दूर

(C) अभिलंब के साथ संपाती

(D) इनमें से कोई नहीं

31. निम्नलिखित में से किस लेंस की फोकस-दूरी धनात्मक होती है?

(A) उत्तल लेंस

(B) समतल-अवतल लेंस

(C) अवतल लेंस

(D) इनमें से कोई नहीं

32. चिह्नों की निर्देशांक परिपाटी में धनात्मक फोकस दूरी होती है

(A) उत्तल लेंस की

(B) उत्तल दर्पण की

(C) अवतल दर्पण की

(D) (A) और (B) दोनों

Page 4 (प्रश्न 33 से 50)

33. सघन माध्यम से विरल माध्यम में गमन करने पर आपतन कोण ($i \neq 0$) और अपवर्तन कोण ($r$) में क्या संबंध होता है?

(A) $i > r$

(B) $i = r$

(C) $r > i$

(D) $r = i = 0$

34. निर्देशांक चिह्न परिपाटी में सभी दूरियाँ मापी जाती हैं

(A) वक्रता केंद्र से

(B) ध्रुव से

(C) फोकस से

(D) इनमें से कोई नहीं

35. दर्पण के समाने किसी भी दूरी पर स्थित वस्तु का प्रतिबिंब सीधी प्रतीत होता है, तो वह दर्पण है

(A) केवल समतल

(B) केवल अवतल

(C) केवल उत्तल

(D) या तो समतल अथवा उत्तल

36. समतल दर्पण की फोकस दूरी होती है—

(A) अनंत

(B) शून्य

(C) $100\text{ cm}$

(D) $50\text{ cm}$

37. अवतल दर्पण के सामने वस्तु को कहाँ रखा जाय ताकि प्रतिबिम्ब उल्टा, वास्तविक और समान आकार का बने?

(A) ध्रुव पर

(B) अनंत पर

(C) वक्रता केंद्र पर

(D) फोकस पर

38. उत्तल दर्पण में बना काल्पनिक प्रतिबिम्ब होता है—

(A) सीधा एवं आवर्धित

(B) उल्टा एवं आवर्धित

(C) सीधा एवं ह्रासित

(D) इनमें से कोई नहीं

39. किसी कार के अग्रदीप में प्रयुक्त दर्पण निम्नलिखित में से कौन है?

(A) अवतल दर्पण

(B) उत्तल दर्पण

(C) समतल दर्पण

(D) समतल या उत्तल दर्पण

40. गोलीय दर्पण के परावर्तक पृष्ठ की वृत्ताकार सीमा रेखा का व्यास कहलाता है

(A) मुख्य फोकस

(B) वक्रता त्रिज्या

(C) प्रधान अक्ष

(D) गोलीय दर्पण का द्वारक

41. किस दर्पण में दूर की वस्तु की प्रतिबिंब सदैव सीधा होता है?

(A) केवल अवतल

(B) केवल उत्तल

(C) केवल समतल

(D) या तो समतल अथवा उत्तल

42. अवतल दर्पण की फोकस दूरी होती है

(A) धनात्मक

(B) ऋणात्मक

(C) कभी ऋणात्मक तो कभी धनात्मक

(D) शून्य

43. किस दर्पण में हमेशा वस्तु से छोटा प्रतिबिंब प्राप्त होता है?

(A) उत्तल

(B) अवतल

(C) समतल

(D) इनमें से कोई नहीं

44. वायु में प्रकाश की चाल निर्वात की अपेक्षा होती है—

(A) कम

(B) ज्यादा

(C) समान

(D) इनमें से कोई नहीं

45. प्रकाश की चाल विभिन्न माध्यमों में—

(A) समान होता है

(B) भिन्न-भिन्न होती है

(C) (A) और (B) दोनों

(D) इनमें से कोई नहीं

46. तालाब का जल कम गहरा दिखाई देने का कारण है—

(A) परावर्तन

(B) विवर्तन

(C) अपवर्तन

(D) ध्रुवण

47. निम्नलिखित में से किसका अपवर्तनांक सबसे अधिक होता है?

(A) वायु

(B) बर्फ

(C) काँच

(D) हीरा

48. निम्नलिखित में से किस लेंस को अभिसारी लेंस कहते हैं?

(A) उत्तल लेंस

(B) अवतल लेंस

(C) (A) और (B) दोनों

(D) बाईफोकल लेंस

49. निम्न में कौन लेंस की क्षमता का मात्रक है?

(A) जूल

(B) वाट

(C) डायोप्टर

(D) अर्ग

50. उत्तल लेंस द्वारा आवर्धित काल्पनिक प्रतिबिंब तब बनता है, जब वस्तु रहती है

(A) अनंत पर

(B) फोकस और लेंस के बीच

(C) फोकस पर

(D) फोकस दूरी और दुगुनी फोकस दूरी के बीच

Page 5 (प्रश्न 51 से 65)

51. निम्नलिखित में से किसी वस्तु का वास्तविक प्रतिबिंब कौन बना सकता है?

(A) काँच की पट्टिका

(B) उत्तल लेंस

(C) अवतल लेंस

(D) इनमें से कोई नहीं

52. किसी बिन्दु-वस्तु से निकलकर किरणें किसी लेंस से अपवर्तित होकर जिस बिन्दु पर मिलती हैं, उसे कहते हैं

(A) वक्रता केंद्र

(B) प्रतिबिंब बिन्दु

(C) फोकस

(D) प्रकाश केंद्र

53. फोटोग्राफी कैमरा का अभिदृश्यक होता है

(A) अवतल दर्पण

(B) अवतल लेंस

(C) उत्तल लेंस

(D) उत्तल दर्पण

54. किसी गोलीय दर्पण तथा किसी पतले गोलीय लेंस दोनों की फोकस दूरियाँ $-15\text{ cm}$ है। दर्पण तथा लेंस संभवतः हैं

(A) दर्पण अवतल, लेंस उत्तल

(B) दर्पण उत्तल, लेंस अवतल

(C) दोनों अवतल

(D) दोनों उत्तल

55. प्रकाश की चाल न्यूनतम होती है

(A) निर्वात में

(B) जल में

(C) वायु में

(D) काँच में

56. एक पारदर्शी गोलीय कवच की बाहरी त्रिज्या $20\text{ cm}$ तथा भीतरी त्रिज्या $19.8\text{ cm}$ है। त्रिज्या आपतित प्रकाश के लिए यह कैसा व्यवहार करेगा?

(A) उत्तल लेंस की भाँति

(B) प्रिज्म की भाँति

(C) समांतर पट्टिका की भाँति

(D) अवतल लेंस की भाँति

57. किस लेंस का उपयोग कर दीर्घदृष्टि दोष को संशोधित किया जा सकता है?

(A) अवतल लेंस

(B) उत्तल लेंस

(C) कभी अवतल लेंस और कभी उत्तल लेंस

(D) बेलनाकार लेंस

58. टिंडल प्रभाव प्रकाश की कौन-सी परिघटना को प्रदर्शित करता है?

(A) प्रकाश का परावर्तन

(B) प्रकाश का अपवर्तन

(C) प्रकाश का विक्षेपण

(D) प्रकाश का प्रकीर्णन

59. किस दर्पण का उपयोग सामान्यतः वाहनों का पश्च-दृश्य दर्पणों के रूप में किया जाता है?

(A) समतल दर्पण

(B) अवतल दर्पण

(C) उत्तल दर्पण

(D) इनमें से कोई नहीं

60. नयी कार्तिय चिह्न परिपाटी के अनुसार दर्पण के सामने रखे गये बिंब की बिंब दूरी ली जाती है—

(A) धनात्मक

(B) ऋणात्मक

(C) कभी धनात्मक कभी ऋणात्मक

(D) इनमें से कोई नहीं

61. निम्न में से किस लेंस की फोकस-दूरी धनात्मक होती है?

(A) अवतल लेंस

(B) उत्तल लेंस

(C) समतल-अवतल लेंस

(D) इनमें से कोई नहीं

62. किसी लेंस द्वारा उत्पन्न आवर्धन का SI मात्रक क्या है?

(A) मी०

(B) सेमी०

(C) मिमी०

(D) मात्रक विहीन

63. निम्न में से किस माध्यम में प्रकाश की चाल अधिकतम है?

(A) हवा

(B) जल

(C) शीशा

(D) हीरा

64. निम्न में से किस दर्पण की फोकस-दूरी धनात्मक होती है?

(A) समतल दर्पण

(B) उत्तल दर्पण

(C) अवतल दर्पण

(D) इनमें से सभी

65. दंत विशेषज्ञ किस दर्पण का उपयोग मरीजों के दाँतों का बड़ा प्रतिबिंब देखने के लिए करता है?

(A) समतल दर्पण

(B) अवतल दर्पण

(C) उत्तल दर्पण

(D) इनमें सभी

Page 6 (प्रश्न 66 से 81)

66. कौन-सा लेंस अपसारी लेंस भी कहलाता है?

(A) अवतल लेंस

(B) उत्तल लेंस

(C) अवतल एवं उत्तल लेंस दोनों

(D) इनमें कोई नहीं

67. एक प्रयोग में अवतल दर्पण द्वारा किसी बिंब का प्रतिबिंब एक पर्दे पर प्राप्त किया जाता है। दर्पण की फोकस-दूरी को निर्धारित करने के लिए प्रयोगकर्ता को मापने की जरूरत है—

(A) दर्पण तथा पर्दे के बीच की दूरी को

(B) दर्पण तथा बिंब के बीच की दूरी को

(C) (A) और (B) दोनों

(D) इनमें से कोई नहीं

68. शब्दकोष के छोटे अक्षरों को पढ़ने के लिए आप किस लेंस का उपयोग करना पसंद करेंगे?

(A) $50\text{ cm}$ फोकस-दूरी का उत्तल लेंस

(B) $50\text{ cm}$ फोकस-दूरी का अवतल लेंस

(C) $5\text{ cm}$ फोकस-दूरी का उत्तल लेंस

(D) $5\text{ cm}$ फोकस-दूरी का अवतल लेंस

69. सौर कुकर के लिए कौन-सा दर्पण सर्वाधिक उपयुक्त होता है?

(A) समतल दर्पण

(B) उत्तल दर्पण

(C) अवतल दर्पण

(D) इनमें सभी

70. निम्नलिखित में कौन उत्तल दर्पण की फोकस-दूरी है जिसकी वक्रता त्रिज्या $32\text{ cm}$ है?

(A) $+8\text{ cm}$

(B) $-8\text{ cm}$

(C) $+16\text{ cm}$

(D) $-16\text{ cm}$

71. यदि किसी बिम्ब का प्रतिबिम्ब का आवर्धन ऋणात्मक है, तो उस प्रतिबिम्ब की प्रकृति क्या होगी?

(A) वास्तविक और उल्टा

(B) वास्तविक और सीधा

(C) आभासी और सीधा

(D) आभासी और उल्टा

72. स्लाइड को सर्वप्रथम कम्पाउंड माइक्रोस्कोप से देखा जाता है—

(A) $5\times$ पर

(B) $10\times$ पर

(C) $25\times$ पर

(D) $45\times$ पर

73. निर्वात में प्रकाश की चाल क्या होती है?

(A) $3\times10^8\text{ m/s}$

(B) $3\times10^8\text{ cm/s}$

(C) $3\times10^8\text{ km/s}$

(D) इनमें कोई नहीं

74. परावर्तन के नियम से निर्धारित होता है—

(A) आपतन कोण = परावर्तन कोण

(B) परावर्तन कोण = अपवर्तन कोण

(C) आपतन कोण = विचलन कोण

(D) इनमें कोई नहीं

75. लेंस में मुख्य फोकस की संख्या कितनी होती है?

(A) दो

(B) एक

(C) तीन

(D) इनमें कोई नहीं

76. प्रकाश की किरणें गमन करती हैं—

(A) सीधी रेखा में

(B) टेढ़ी रेखा में

(C) किसी भी दिशा में

(D) इनमें कोई नहीं

77. प्रकाश-तरंग का उदाहरण है—

(A) ध्वनि तरंग

(B) विद्युत-चुम्बकीय तरंग

(C) पराबैंगनी तरंग

(D) इनमें कोई नहीं

78. एक उत्तल लेंस की फोकस-दूरी $20\text{ सेमी}$ है, तो इसकी क्षमता क्या होगी?

(A) $2$ डायोप्टर

(B) $-2$ डायोप्टर

(C) $-5$ डायोप्टर

(D) इनमें कोई नहीं

79. निम्न में से कौन-सा पदार्थ लेंस बनाने के लिए प्रयुक्त नहीं किया जाता है?

(A) जल

(B) काँच

(C) प्लास्टिक

(D) मिट्टी

80. प्रकाश के अपवर्तन के कितने नियम हैं?

(A) 1

(B) 2

(C) 3

(D) 4

81. सरल सूक्ष्मदर्शी में किसका उपयोग होता है?

(A) अवतल दर्पण

(B) उत्तल दर्पण

(C) अवतल लेंस

(D) उत्तल लेंस

Page 7 (प्रश्न 82 से 90)

82. काल्पनिक प्रतिबिम्ब होता है :

(A) सीधा

(B) उल्टा

(C) (A) और (B) दोनों

(D) इनमें से कोई नहीं

83. गोलीय दर्पण में फोकसांतर एवं वक्रता-त्रिज्या के बीच सम्बन्ध है :

(A) $r = 3f$

(B) $f = r$

(C) $f = \frac{r}{2}$

(D) $r = \frac{f}{2}$

84. किसी बिम्ब का अवतल दर्पण द्वारा बना प्रतिबिम्ब आभासी, सीधा तथा बिम्ब से बड़ा पाया गया। वस्तु की स्थिति कहाँ होनी चाहिए?

(A) मुख्य फोकस तथा वक्रता-केन्द्र के बीच

(B) वक्रता-केन्द्र पर

(C) वक्रता-केन्द्र से परे

(D) दर्पण के ध्रुव तथा मुख्य फोकस के बीच

85. एक उत्तल लेंस होता है :

(A) सभी जगह समान मोटाई का

(B) बीच की अपेक्षा किनारों पर मोटा

(C) किनारों की अपेक्षा बीच में मोटा

(D) इनमें से कोई नहीं

86. किसी बिम्ब का वास्तविक प्रतिबिम्ब समान आकार का प्राप्त करने हेतु बिम्ब को उत्तल लेंस के सामने कहाँ रखें?

(A) फोकस पर

(B) वक्रता-केन्द्र पर

(C) अनंत पर

(D) प्रकाशकीय केन्द्र पर

87. निर्गत किरण एवं अभिलंब के बीच के कोण को कहते हैं :

(A) आपतन कोण

(B) परावर्तन कोण

(C) निर्गत कोण

(D) इनमें से कोई नहीं

88. $1\text{ मीटर}$ फोकस-दूरी वाले उत्तल लेंस की क्षमता होगी :

(A) $-1\text{ D}$

(B) $1\text{ D}$

(C) $2\text{ D}$

(D) $1.5\text{ D}$

89. किस दर्पण का बड़ा प्रतिबिम्ब बनता है :

(A) समतल

(B) अवतल

(C) उत्तल

(D) इसमें से कोई नहीं

90. $2\text{ D}$ क्षमता वाले लेंस का फोकसांतर होता है :

(A) $20\text{ सेमी}$

(B) $30\text{ सेमी}$

(C) $40\text{ सेमी}$

(D) $50\text{ सेमी}$

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!
Scroll to Top